शिविर में मानसिक रोगों की जानकारी देते डॉ. प्रेमदास।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई की। मुड़हरा गांव में छात्राओं ने जागरुकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने मानसिक रोग से बचाव के तरीके बताए। स्वस्थ शरीर के लिए प्रोटीन और विटामिन का महत्व बताया।
कॉलेज में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदास ने कहा कि यह दो प्रकार के होते हैं शारीरिक व मानसिक। यह बीमारी काफी दिनों तक व्यक्ति को समझ नहीं आती है। डॉ. ज्ञानेश अवस्थी ने कहा कि मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन व विटामिन पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। समाजसेवी शरद तिवारी ने कहा कि ऐसे शिविरों से समाजसेवा व देशसेवा का अच्छा अवसर मिलता है। इस मौके पर निदेशक अभयवीर सिंह, प्राचार्या ज्योति सिंह, संतोष द्विवेदी, रसीद मौलाना, रचि द्विवेदी, रीता चौरसिया, स्नेहा, प्रीति, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जय बुंदेलखंड महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। सभासद संतोष कुमार ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ है जल के प्रयोग को घटाना। स्वयंसेवी छात्राओं ने गीतों के माध्यम से जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विपिन मिश्रा, विनीता गुप्ता, कृष्णकांत, इखलाक अहमद समेत स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देतीं छात्राएं।- फोटो : MAHOBA