फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकान में लगी आग से लाखों की संपत्ति खाक

विज्ञापन
मकानों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बे के कुशवाहा मोहल्ला में तिलहन तालाब के पास शॉर्ट-सर्किट से एक मकान में आग लग जाने से करीब लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और फायरबिग्रेड के जवानों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कुुशवाहा मोहल्ला निवासी भोला पुत्र नन्नू कुशवाहा के मकान में एक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही उसकी लपटों ने बगल में रह रहे भाई किशोरी के मकान को चपेट में ले लिया। दोनों भाइयों के तीन मकान जलकर राख हो गए। जहां रखे 30 हजार रुपये की नगदी सोने चांदी के आभूषण, टीवी, चना, गेहूं व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तीन मकानों में आग लगने के बाद अग्निकांड ने उग्र रूप धारण कर लिया। इससे पड़ोसी मनीष पुत्र चेतराम और उसके भाई मनीराम का कच्चा मकान जल गया। जहां पर रखी 16 क्विंटल लाही, 18 क्विंटल चना, गृहस्थी के सामान के अलावा अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामियों का कहना है करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें