फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकप पलटी, एक दर्जन घायल

Tue, 19 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचपहरा मंडी के समीप जानवर को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दूल्हे के पिता सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी नत्थू के पुत्र कुरान की बारात मंगलवार को कस्बा कुलपहाड़ जा रही थी। बारात में पिकप से दूल्हे का पिता नत्थू दो दर्जन बारातियों के साथ जा रहे थे। तभी हाइवे पर पचपहरा मंडी के समीप सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। जिससे पिकप सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बारातियों में चीख पुकार गई।

राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पिकप में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में इंद्रपाल (50) पुत्र कलीम, सराफ खां (60) पुत्र हल्के, सगना (50) पत्नी चेहरू, सब्बीर खां (60) पुत्र बाबू, सराफीलाल (55), कमला, सोनू, छुटकी, कुसमा और दूल्हे का पिता नत्थू सहित एक दर्जन बाराती शामिल हैं। दुर्घटना के बाद वर व वधू पक्ष के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें