फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से बर्बाद हुईं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जिले में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से खरीफ फसल बर्बाद हो रही है। शनिवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से उर्द-मूंग व तिल की फसल खेतों में ही बिछ गई। जिससे किसानों को खाद बीज का पैसा निकलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। किसानों ने राजस्व विभाग को मामले की सूचना देकर बारिश से बर्बाद हुई फसल की जांच कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। जिससे खेतों में तैयार खड़ी खरीफ की फसल बर्बाद हो रही है। शनिवार की पूरी रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने सतारी, बागौल, भरवारा, बेताताल समेत दर्जनों गांवों के किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी उर्द, मूंग व तिल की फसल खेत में ही बिछकर बर्बाद हो गई। रविवार की सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो फसल बर्बाद देख उनके होश उड़ गए। किसानों को अब खाद बीज को लिए गए कर्ज की अदाएगी की चिंता सता रही है।
जैतपुर के किसान रामप्रकाश, मुन्ना पटैरिया, किशन कुशवाहा, रामचरन, देवकीनंदन, इच्छाराम आदि किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल बर्बाद होने से अब उनकी आगामी रबी फसल की बुआई हो पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खाद बीज का इंतजाम किया था। अब फसल बर्बाद हो जाने से उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग व जिला प्रशासन को खराब फसल की जांच कराकर राहत दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैश का कहना है कि खराब फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें