फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने से आहत किसान ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के ग्राम बछेछरकला में कर्ज से परेशान और अतिवृष्टि से खरीफ की फसल बर्बाद हो जाने से आहत किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक किसान के पास सात बीघा जमीन थी। किसान के ऊपर करीब एक लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। जिससे किसान परेशान रहता था।
विज्ञापन

ग्राम बछेछर कला निवासी रामगोपाल (65) पुत्र जागेश्वर कृषि कार्य करके परिवार चला रहा था। कई सालों से फसल की पैदावार न होने के कारण उसने साहूकारों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इस साल किसान ने अपने सात बीघा जमीन पर उर्द और तिल की फसल की बुआई की थी। उर्द की पैदावार न होने और तिल की फसल अतिवृष्टि के कारण खराब हो गई। जिससे किसान परेशान रहने लगा। रविवार को उसने जहर खा लिया। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि उर्द की पैदावार न होने से वह खासा परेशान रहते थे। दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते तिल की फसल काली पड़ गई और तेज हवा चलने से फसल खेतों में गिर गई। अब फसल से नाउम्मीद हो चुके पिता ने सल्फास की गोलियां खा ली। जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें