फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष बाद फिर शुरु हुई संदिग्ध हालात में युवक की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के केथौरा गांव में दो वर्ष पहले युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। युवक की मौत के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केथौरा गांव निवासी कट्टू पुत्र मैयादीन को अवैध शराब के मामले में थाना अजनर पुलिस पकड़ने गई थी। इस दौरान कट्टू ने पुलिस से अभद्रता कर दी थी। तब पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई थी। बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया था। घर पहुंचने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई थी और झांसी में उपचार के दौरान दो वर्ष पहले मौत हो गई थी।
परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए पुलिस पर कट्टू के साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग किए जाने जिससे उसकी मौत होने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों समेत मानवाधिकार आयोग से की गई थी । मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। जिसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य व बयान देना चाहता है तो वह 16 से 19 जून तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय के कक्ष में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें