फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी खुले रहे प्राइवेट विद्यालय

Mon, 19 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि जिले में कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों की सहूलियत के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने रविवार को कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के स्कूलों का 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया था। इसके बाद भी प्राइवेट स्कूल सोमवार को खुले रहे। जिसके चलते बच्चे हाड़कंपाऊ ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर हो गए। सोमवार को शहर के संत जोसफ हाईस्कूल, अरबिंदो स्कूल सहित तमाम विद्यालय खुले रहे। जिससे कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय बंद रखने के आदेश के बाद भी ज्यादातर प्राइवेट विद्यालयाें के प्रबंधकाें ने विद्यालय खोलकर शिक्षण कार्य कराया। जिससे बच्चों को हाड़कंपाऊ सर्दी में मजबूरन विद्यालय जाना पड़ा।
विज्ञापन


ठंड की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
कड़ाके की ठंड के चलते एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक हेड कांस्टेबल गश खाकर गिर गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सतारी निवासी सरमन (55) पुत्र मंगली खेत की रखवाली कर रहा था। रात में उसे ठंड लग गई। जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर ठंड की चपेट में आकर एसपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह (59) ड्यूटी दौरान गश खाकर गिर गया। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक आरपी मिश्रा ने हेड कांस्टेबल को सर्दी बताई। सिपाही के अचानक गश खाकर गिरने से कार्यालय में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें