फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जेल में नहाते समय ठंडा पानी डालने पर बंदी भिड़े, एक ने दूसरे का गाल चबाया

Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कड़ाके की ठंड के बीच जिला उप कारागार में शनिवार को नहाने को लेकर दो बंदियोंं में विवाद हो गया। इस दौरान एक बंदी ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध दूसरे बंदी पर ठंडा पानी डाल दिया। इससे दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

गुस्से में आए बंदी ने गैंगस्टर एक्ट के बंदी का गाल चबा लिया। मांस कटकर लटकने पर जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल बंदी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने चार टांके लगाते हुए इलाज किया। हालत में सुधार होने पर उसे जेल भेजा गया।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी कमलेश (35) गैंगस्टर और चोरी के मामले में जून 2021 से उप कारागार में निरुद्ध है। इसी बैरक में थाना खन्ना के सिरसी खुर्द निवासी हरिओम तिवारी गैर इरादतन हत्या के मामले में बंद है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बंदियों के नहाने के लिए लाइन लगी थी। तभी हरी ओम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश पर ठंड पानी डाल दिया। भीषण ठंड में अचानक पानी पड़ने से कमलेश भड़क गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान हरी ओम ने कमलेश के गाल को काट लिया। गाल से खून बहने और मांस लटकने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराते हुए घायल कमलेश को जेल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।
जिला अस्पताल के डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि बंदी के गाल में चार टांक आए हैं। उसकी हालत ठीक है। इलाज के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है। घायल बंदी ने बताया कि दूसरे बंदी हरी ओम ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। विरोध करने पर उसने गाल में काट लिया।
उधर, उप कारागार के जेलर पीके मिश्रा का कहना है कि पानी की छींटें पड़ने पर दो बंदियों में विवाद हुआ। दोनों बंदी बैरक नंबर छह में रहते हैं। मामला शांत करा दिया गया है। उपचार के बाद घायल को वापस जेल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें