फोटो 03 एचएएमपी 16- कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के काम करते मजदूरों की अपलोड फोटो। स्राेत: म
हमीरपुर। मनरेगा योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों में फर्जीवाड़ा चरम पर है। पुराने और एक ही फोटो को कई बार अपलोड कर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है। निगरानी करने वाले बीडीओ, एपीओ सहित जिम्मेदार उच्चाधिकारी भी इससे अंजान हैं।
मनरेगा पोर्टल के अनुसार, एक जनवरी को मुस्करा विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों के 51 कार्यों के 309 मास्टर रोलों में 2,913 मजदूरों का डेटा अपलोड किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत गहरौली में सीसी रोड से धरम मास्टर के खेत तक व सोलिंग कार्य प्रताप यादव के खेत से शिव प्रकाश के खेत तक सहित अन्य कार्यों में 437 मजदूर को कार्य करते दिखाया गया है।
वहीं, ग्राम पंचायत खड़ेही लोधन में नाला खुदाई, तालाब सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य में 472 मजदूर, जबकि कंधौली गांव में 316 मजदूर, बसवारी में 188, गुंदेला में 222 मजदूरों को कार्य करते दिखाया गया है। अपलोड फोटो में महज महिला और पुरुषों को मिलाकर मुश्किल से 40-50 मजदूर नजर आ रहे हैं। एक ही फोटो को 15 से 20 बार तक अलग-अलग मास्टर रोलों में अपलोड कर मजदूरों की फर्जी हाजिरी दिखाई गई है।