फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जेल, मां को मिला प्रधानी का ताज

Wed, 07 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत सिजवाहा में महिला से दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान के जेल जाने से गांव के विकास कार्य ठप हो गए। बुधवार को शासन के निर्देश पर खुली बैठक के माध्यम से चुनाव कराया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों ने जेल गए ग्राम प्रधान की मां के पक्ष में मतदान करते हुए प्रधानी का ताज सौंपा। ग्राम पंचायत सिजवाहा में जीतेंद्र कुमार
विज्ञापन


प्रधानी का चुनाव जीता था। एक माह पहले महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान जीतेंद्र को जेल भेज दिया था। ग्राम प्रधान के जेल जाने के बाद गांव के विकास कार्य ठप हो गए थे। शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम नंहकू, एडीओ पंचायत सुरेशचंद्र मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी

पुष्पेंद्र बहादुर ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम पंचायत सिजवाहा में खुली बैठक का आयोजन किया। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान जीतेंद्र कुमार की मां राममूर्ति और मुन्ना राजपूत ने दावेदारी की। खुली बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। 13 सदस्यों में से 12 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें राममूर्ति को सात और मुन्ना को पांच मत मिले। अधिकारियों ने अस्थाई रूप से खुली बैठक में नए प्रधान के रूप में राममूर्ति का चयन किया। अब ग्र्राम पंचायत में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें