फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख से बनी जीआईसी की बाउंड्रीवॉल पहली बारिश में ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में तीन माह पहले 25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई बाउंड्रीवाल पहली ही बारिश में ढह गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त कॉलेज बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में 250 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कराया था। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन ठेकेदार ने बाउंड्रीवाल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसकी शिकायतें विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को करीब एक घंटे हुई बारिश से 40 फीट लंबी और ढाई मीटर ऊंची बाउंड्रीवाल का पूरा हिस्सा धराशायी हो गया। बाउंड्रीवाल गिरने से अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास पटैरिया ने बताया कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि बाउंड्रीवाल बारिश में ढह गई। उधर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले से एई को अवगत करा दिया गया है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें