फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का कराया जाए प्रचार

Wed, 19 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बैठक हुई। डीएम ने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बताया कि इस योजना के तहत घरों में एक किलोवॉट का सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराने पर 60 हजार रुपये की लागत आती है और 45 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। दो किलोवॉट का सोलर संयंत्र की स्थापना में 90 हजार रुपये और तीन किलोवॉट के संयंत्र की स्थापना पर एक लाख आठ हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। सोलर संयंत्र को घरों में स्थापित कराने के लिए लाभार्थियों को बैंकों की ओर से ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। डीएम ने नगरीय निकायों के ईओ, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, लीड बैंक प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावृत्त बैंक व सभी वेंडर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त स्वतः श्रम रोजगार को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों व ग्राम रोजगार सेवकों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें