फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों को बताईं ईवीएम की बारीकियां

Wed, 01 Apr 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव चरखारी के 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में लगाए गए 710 पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों को संत जोसफ स्कूल के सात कक्षाें में प्रशिक्षण दिया गया। जहां पर प्रत्येक कक्ष में दो-दो प्रशिक्षक लगाए गए । दो पालियों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे से शुरू हुए प्रशिक्षण में कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान अधिकारियों को समय से मतदान कराने के निर्देश दिए। साथ ही एजेंटों को ईवीएम मशीन का जीरो दिखाकर मतदान कराने की बात कही। प्रशिक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में 36-36 पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दो-दो प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण देने के बाद उनसे पूछताछ भी की गई। प्रशिक्षण दौरान पहुंचे प्रेक्षक आशीष मोइत्रा ने प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन अधिकारियों से प्रशिक्षण के बावत जानकारी ली। साथ ही दिए जा रहे प्रशिक्षण के बिंदुआें के बावत पूछताछ की। उन्हाेंने प्रशिक्षण बेहतर तरीके से लेने की हिदायत दी। जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशिक्षक योगेंद्र शर्मा, जीडी विश्वकर्मा ने मतदान अधिकारियों को ईवीएम मशीन चलाने, बंद करने, जीरो करने और दिखावटी मतदान के बावत बारीकी से जानकारी दी। साथ ही मतदान के समय रजिस्टर भरने व अन्य खानापूर्ति करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें