फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास मार्ग दो महीने रहेगा बंद

Wed, 01 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सात करोड़ की लागत से परमानंद तिराहे से चरखारी बाईपास होकर कीरत सागर तिराहे तक बन रहे प्रमुख मार्ग में सीसी निर्माण के चलते एक माह तक सड़क में यातायात बंद रहेगा। वहीं यातायात प्रभारी द्वारा वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक दशक से अधिक समय से उखड़े चरखारी बाईपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा सात करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें परमानंद चौराहा से कीरत सागर तिराहा तक एक-एक फुट ऊंची सात मीटर चौड़ी सीसी  सड़क  का निर्माण होना है। सड़क निर्माण के चलते परमांनद चौराहे पर बैरीकेडिंग लगाने के साथ ही सड़क को खोदकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है।

व्यापारी राकेश गुप्ता, आदेश गुप्ता, अल्ताफ हुसैन आदि ने कहा कि इस मार्ग में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होने के कारण कारोबार पूरी तरह से ठप है। व्यापारियों ने मांग की यातायात प्रभारी और जिला प्रशासन अथवा कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सीसी निर्माण के साथ वैकल्पिक मार्ग का भी प्रबंध करना चाहिए ताकि कारोबार प्रभावित न हो। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता एएन सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि सीसी सड़क को मजबूती के लिए एक माह तक यातायात का संचालन नहीं किया जा सकता। दो किलोमीटर तक बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण में एक माह का समय लगेगा। साथ ही बनने के बाद एक माह तक  यातायात बंद रहेगा। तभी सड़क यातायात के लिए मजबूत हो सकेगी।  व्यापारियों ने जिलाध्ेिाकारी से इस मार्ग में सीसी सड़क निर्माण के साथ साथ यातायात व्यवस्था का उचित प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें