फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तैयारियां पूरी, आज से तीन दिन दो पालियों होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों में शनिवार से तीन दिन तक यह परीक्षाएं चलेंगी। इसके लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 2,064 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहेगा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जीआईसी महोबा, जीजीआईसी महोबा, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय ब्लॉक-ए, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय ब्लॉक-बी समेत पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम, एडीएम, अपर एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा। जिसमें ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। एसपी शशांक सिंह ने शांति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। ताकि, आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें