फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान में लगी आग से गृहस्थी जली

Sat, 25 Apr 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजहारी गांव में कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से किसान के कच्चे मकान में आग लग गई। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीनों ने आग पर काबू पाया। घटना में गृहस्थी समेत हजारों का माल जलकर बर्बाद हो गया। सिजहरी गांव निवासी हरदयाल किसान है। शुक्रवार की सुबह वह खेत गया था जबकि अन्य परिजन गांव में ही दूसरे कार्य से गए थे। अचानक लोगों ने देखा कि हरदयाल के कच्चे मकान से आग की लपटें उठ रही है। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी का इंतजाम किया और करीब दो घंटे तक प्रयास कर आग बुझाई। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने जानकारी की तो पता चला कि घर के पीछे किसी ने चूल्हे की राख फेंकी थी और इसी राख से निकली चिंगारी से मकान में आग लगी। पीड़ित ने बताया कि घटना में पांच बोरा चना, दो बोरा गेहूं के अलावा गृहस्थी व कपड़े जल गए। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें