फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती बहनों को घर में घुस कर पीटा

Sun, 02 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
थाना परिसर में गर्भवती बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला मुल्लनपुरा में नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को लात घूसों से जमकर पीटा। दोनों बहनें गर्भवती हैं। उन्हें पेट में चोटें आईं हैं। पिता के साथ शिकायत करने थाने पहुंची दो बहनें घंटों थाना परिसर में दर्द से कराहती रही। लेकिन पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनीं। बाद में मामला पुलिस अक्षीक्षक तक पहुंचा तो पुलिस
विज्ञापन


ने दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचा कर रिपोर्ट दर्ज की। मोहल्ला मुल्लनपुरा निवासी महबूब की पुत्री आसमां व रोजी की शादी हो चुकी है। दोनों बहनें गर्भवती हैं, इस समय मायके मेें रह रही हैं। दो दिन पहले महबूब का पड़ोसियों से नाली में कचड़ा डालने की बात पर विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में रविवार को दबंग घर में घुस गए। दबंगों ने घर में मौजूद आसमां

और रोजी की बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार होने पर आरोपी भाग गए। गर्भवती बेटियों को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे महबूब ने घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने पहले तो पीड़ित को टहलाने का प्रयास किया। जिससे करीब दो घंटे तक दोनाें घायल बहनें थाना परिसर में ही दर्द से कराहती रहीं। पर, मामला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तक पहुंचा तो थाना
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और दोनों बहनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी एके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें