फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवा लाने का विरोध करने पर मरीज को भगाया

Sun, 02 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बाहर से दवा लाने का विरोध करने पर रविवार को एक मरीज को भगा दिया गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने रटे-रटाए जवाब के तहत मामले की जांच कराने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम परा रजौनी निवासी भरोसी (55) पुत्र डरोला को तेज बुखार होने पर उसकी पत्नी आदेश कुमारी इलाज के  लिए जिला अस्पताल लाई थीं। जहां तैनात डाक्टर ने भरोसी को भर्ती कर बोतल लगा दी। बोतल लगाने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती के नाम पर 70 रुपये फीस जमा कराई गई। इसके बाद डाक्टर ने बाहर से दवा लाने का पर्चा थमा दिया। जब आदेश कुमारी मेडिकल में दवाएं लेने पहुंची तो 600 रुपये कीमत सुन कर बिना दवा लिए ही वापस लौट आई। परेशान भरोसी ने अस्पताल से ही नि:शुल्क दवाएं मिलने और कोई फीस ने लगने की बात कही तो कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने बाहर से दवा लाने का थमाया गया पर्चा छीन लिया और कल अस्पताल आने की बात कहते हुए भरोसी को इमरजेंसी से भगा दिया। भरोसी की पत्नी ने बताया कि उसके पास 250 रुपये थे। 150 रुपये खून जांच में लग गए, 70 रुपये भर्ती फीस जमा करा ली गई। घर जाने के लिए 30 रुपये ही बचे हैं।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। भर्ती फीस के नाम पर 70 रुपये लेने का कोई प्रावधान नहीं है। मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डाक्टरों को बाहर से दवाएं न लिखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

                            डा. उदयवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक- जिला अस्पताल महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें