फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर्व पर घरों में अदा की नमाज, मांगी मुल्क के अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
सुभाष चौकी स्थित नूरानी मस्जिद में बकरीद की नमाज के बाद दुआ मांगते नमाजी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। देश में अमन-चैन व कोरोना महामारी से निजात की दुआ मांगी गई। लोगों ने घरों नमाज अदा की। बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। पूरे दिन कुर्बानी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा की। शहर के कत्तीपुरा की जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे हाफिज अब्दुल खालिक ने, मिलकीपुरा की मस्जिद-ए-कुबा में 7.25 बजे हाफिज नसीर रजा ने, मकानियांपुरा की जामा मस्जिद में 7.30 बजे हाफिज हसन निजामी ने, छोटी मस्जिद में 7.35 बजे हाफिज समीर रजा ने, भटीपुरा की गढ़ी दरवाजा मस्जिद में 7.40 बजे हाफिज गुलाम मुर्तजा ने, सुभाष चौकी की नूरानी मस्जिद में 7.45 बजे मौलाना तसलीम रजा कादरी ने, सराफा बाजार की सुल्तानी मस्जिद में 7.50 बजे हाफिज अहसन हुसैन सुल्तानी ने व शाही मस्जिद में 7.10 बजे हाफिज हनीफ ने बकरीद की नमाज अदा कराई।
चरखारी संवाद के अनुसार ईदगाह चरखारी में 10 लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। सुबह 8.30 बजे जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज सरफुद्दीन ने दस लोगों के बीच नमाज अदा कराई इस मौके पर हाजी ताजुद्दीन, रमजान राइन, मजीद अमीन, हामिद खान, नियाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सुबह 8 बजे जामा मस्जिद में हाफिज नाजिम साहब, नजरबाग की मस्जिद में हाफिज हमीद साहब व पुरवनपुरा की मस्जिद में हाफिज तारिक साहब ने नमाज अदा कराई।
श्रीनगर संवाद के अनुसार ईदगाह में सुबह 8.30 बजे बकरीद की नमाज आलिम जावेद मिर्जा ने अदा की।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार ईदगाह में कादिर हाफिज ने, पठानपुरा में मंजूर बख्श ने नमाज अदा कराई। वहीं कस्बे के काजीपुरा, जुलेहटी, मुल्लनपुरा, देवगनपुरा, काजीपुरा तालाब व मंडी में बकरीद की नमाज अदा की गई।
अजनर संवाद के अनुसार जामा नूरी मस्जिद में मुअज्जिम मोहम्मद खालिक ने अदा कराई। ईदगाह धवर्रा व नगारा के पीरबाबा पर भी नमाज अदा कराई गई। खन्ना संवाद के अनुसार थाने की मस्जिद में बकरीद की नमाज पेश इमाम मिसबाहुल हसन ने अदा कराई।
नमाज के बाद शुरु हुआ कुर्बानियों का सिलसिला
चरखारी। बकरीद पर्व पर नमाज के बाद कुर्बानी व दावतों का दौर देर रात तक चलता रहा। बकरीद पर्व को लेकर घरों में लजीज पकवान तैयार कराए गए। एक-दूसरे के घर पहुंच लोगों ने गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी और पकवानों का लुत्फ उठाया।

कुलपहाड़ में गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद देते बच्चे- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें