महोबा। सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन बहुत जरूरी है। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 से 28 जुलाई तक मनाया जाएगा।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। सप्ताह में निगम की समस्त बसों में 31 बिंदुओं की जांच कर कमियों को दूर किया जाएगा। कैंप लगाकर चालकों की जांच की जाएगी।
समस्त चालकों परिचालकों को सड़क सुरक्षा को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। बसों में रेफलेेक्टर टेप लगाए जाएंगे। बसों की स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच की जाएगी। चालक परिचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। (संवाद)