फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बकरीद की नमाज के बाद कोरोना से निजात के लिए मांगी दुआ

विज्ञापन
बकरीद पर्व पर गले मिलकर मुबारकबाद देते बच्चे - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बकरीद का पर्व जिले में हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। मस्जिदों में चंद लोगों ने ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की। इसके बाद मुल्क में अमन-चैन और कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने अपने-अपने घरों पर नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का असर बकरीद पर भीपड़ा। ईदगाह, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, मकानियांपुरा की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में चंद लोगों ने ही बकरीद की नमाज अदा की। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ईदगाह मार्ग में जुटने वाली भीड़ नजर नहीं आई।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार , कस्बे में बकरीद कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत मनाई गई। ईदगाह में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौलाना मोहम्मद महबूब ने पांच नमाजियों को नमाज अदा कराई। बकरीद पर्व के मद्देनजर ईदगाह में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार, चरखारी कस्बे में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। ईदगाह में सामाजिक दूरी के साथ पांच नमाजियों ने नमाज अदा की। अन्य लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की। ईदगाह में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें