फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन की दुआ मांगी

Thu, 07 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
दुआ मांगते मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में ईद का त्योहार जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज पाकीजगी के साथ अदा की। ईदगाह में नमाजियों की काफी भीड़ जुटी। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन व चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी मस्जिदों में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को चांद नजर आने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हुईं। गुरुवार को सुबह मुस्लिम भाई नए कपड़े पहनकर ईदगाह की जानिब चल दिए। जहां पर वक्त के मुताबिक ठीक 8:30 बजे काजी ए शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने ईदुलफितर की नमाज पढ़ाई। ईदगाह में भीड़ जुटने के कारण आगे की लाइन में जगह पाने के लोग सुबह सात बजे से ईदगाह पहुंचने लगे थे। 8:45 बजे जामा मस्जिद में आलिम मौलाना जमालउद्दीन और 9:00 बजे नूरानी मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई गई।

नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में डीएम वीरेश्वर सिंह, एडीएम संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी नन्हकू, सीएमओ एसके वार्ष्णेय आदि अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों ने सभी से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 9 बजे ईदगाह में हाफिज सर्फउद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। भाभा जू की मस्जिद में 9:30 बजे मौलाना शकील साहब ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद नगर पालिका प्रशासन ने पचराहे में टेंट लगाकर पानी पिलाने का इंतजाम किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईनदद्दीन उर्फ मुइया, कैलाश गोस्वामी, नवी अहमद आदि रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में हाफिज मोहम्मद महमूद ने 9:30 बजे ईद की नमाज पढ़ाई। भंडरा, पवा, सिजवाहा, ढिकवाहा, बरा, सिजहरी सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने नमाज पढ़ी।

इस मौके पर राजेंद्र दीक्षित, रामदयाल अरजरिया, प्रेमचंद्र तिवारी आदि लोग रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार ईदुलफितर की नमाज ईदगाह में सुबह 8:30 बजे हाफिज हसन साहब ने और जामा मस्जिद में 9 बजे हाफिज तारिक साहब ने अदा कराई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में हाफिज असगर ने 9:15 बजे व जुगयाना की मस्जिद में 8:30 बजे हाफिज अब्दुल जब्बार ने ईद की नमाज अदा कराई।

जामा मस्जिद में हाफिज नवाब ने ईद की नमाज पढ़ाई। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार नूरी जामा मस्जिद में ईदुलफितर की नमाज 9:30 बजे मोहम्मद अशफाक ने पढ़ाई। कुड़ई, स्यावन, नगारा, जैलवारा, बघौरा, टिकरिया, सगुनिया के मुस्लिमों ने अजनर में नमाज अदा की। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार बाबूशाह ने 9 बजे थाने वाली मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें