फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 50 मीटर दौड़ में प्रांशु ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुस्करा (हमीरपुर)। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुस्करा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह ने की।
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कुर्सी दौड़, खो खो, रास्सा कसी, छूकर पहचानो, सुलेख प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग बालक 50 मीटर दौड़ में प्रांशु कक्षा 8 कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय मुस्करा का प्रथम स्थान, मूकबाधिर बालक दौड़ 50 मी. में विनायक कक्षा छह उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट भरखरी ने प्रथम स्थान व अल्प दृष्टि बाधित दौड़ 50 मीटर में शाहीन कक्षा आठ कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष शिक्षक समेकित शिक्षा मुस्करा मयंक कुमार व अरुण कुमार, उत्तर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट की प्रधानाचार्य आशा त्रिवेदी, प्राथमिक विद्यालय तगारी के प्रधानाध्यापक प्रवीण सचान, प्राथमिक विद्यालय चिल्ली के प्रधानाचार्य राजकुमार के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें