फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी प्रमिका ने खाया जहर युवती की मौत

Fri, 19 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना खन्ना के ग्राम चिचारा में प्रेमी और प्रेमिका के बीच परिजनों के आड़े आने से दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी और प्रेमिका को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्रेमिका की मौत हो गई जबकि डाक्टरों ने प्रेमी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी न ले जाकर  परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी न ले जाकर छतरपुर ले गए जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

चिचारा गांव निवासी (19) वर्षीय लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों के बीच प्रेम बढ़ने पर परिजन एतराज जताने लगे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों ने एक बार फिर मिलने का प्रयास किया, जिससे परिजनों ने देख लिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध ललिता ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह बात प्रेमी को पता चलने पर उसने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमी की हालत में सुधार न होने से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया,  सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें