फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की जागरूकता से वैक्सीन के लिए प्रेरित हो रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। टीकाकरण की प्रगति एवं जागरुकता को लेकर अपर जिलाधिकारी आर. एस वर्मा ने तहसील कुलपहाड़ के ग्राम कमालपुरा एवं करहराडांग तथा तहसील चरखारी के ग्राम रिवई का निरीक्षण किया गया। कहा कि प्रधानों की जागरुकता से ग्रामीण प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, राधेश्याम गौड, नायब तहसीलदार कुलपहाड़ एवं स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीम उपस्थित रही। टीम ने निगरानी समिति की सदस्य एएनएम एवं आशा से जानकारी की। बताया कि कुलपहाड़ ग्राम की जनसंख्या 2500 है, जिसमें से 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 800 व्यक्ति है, जिसमें 150 व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्व में किया जा चुका है। सोमवार को 50 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रधान मनोज राजपूत ने बताया कि गांव में टीकाकरण का अच्छा कार्य हो रहा है। ग्राम रिवई में निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चरखारी एवं स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीम पहुंची। ग्राम की जनसंख्या लगभग 5500 है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 1100 व्यक्ति है, जिनमें से 850 व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्व में किया जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें