फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंको के बाहर नहीं हो रहा कोविड नियमों के पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, केस जरूर घटे हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। इसको लेकर चिकित्सक लगातार अपील कर रहे हैं, लेकिन बैंकों के बाहर रुपयों के लेनदेन के आ रहे लोग नियमों के पालन को लेकर संजीदा नहीं हैं। कस्बे में इंडियन बैंक एवं आर्यावर्त बैंक में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। यहां आने वाले ग्राहक एक-दूसरे के ऊपर हाथ धरे खड़े रहते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति व्यक्ति संक्रमित है तो अन्य लोगों के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। कस्बे में इंडियन बैंक, आर्यावर्त बैंक एवं हमीरपुर डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक संचालित है। यहां भी ग्राहकों को कोरोना संक्रमण का जरा भी डर नहीं है। बैंक खुलते ही चैनल गेट पर ग्राहक आगे आने के लिए खींचतान करने लगते हैं। उधर, तेज धूप में भी ग्राहक परेशान रहते हैं। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश्वर वर्मा का कहना है कि ग्राहकों को धूप से बचाव के लिए पहले टेंट हाउस की व्यवस्था करा देते थे, लेकिन जब से इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो गया है, कोई भी खर्च बिना जोनल ऑफिस की अनुमति के नहीं कर सकते हैं। संक्रमण से बचाव को लेकर एक-एक ग्राहक को अंदर किया जाता है नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें