महोबा। विजय सागर तालाब में सिंघाड़ा लगाने से रोकने पर रैक्वार समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। सदर विधायक व डीएम से बेल लगाने की स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
बीजानगर गांव निवासी भूरा, दयाराम, राजू, राजेंद्र, मनीष, सोमनाथ, मुकेश रैक्वार, रामदयाल, गीता, मुन्नी समेत 30 से अधिक लोगों ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी व डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्षों से विजय सागर तालाब में सिंघाड़ा लगाकर अपना परिवार चलाते हैं।
बताया कि मंगलवार को वह तालाब में सिंघाड़ा की बेल लगा रहे थे। तभी पक्षी विहार के कई कर्मचारी वहां पहुंच गए और बेल लगाने से मना करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने तालाब में सिंघाड़ा की बेल लगाने की स्वीकृति दिलाने की मांग की है।