फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला के अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर पर पंकज दीक्षित निवासी पनवाड़ी का आना-जाना था। कुछ समय पहले जब वह घर पर अकेली थी। उसी समय पंकज उसके घर आया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद जब उसके पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी तभी पंकज उसके घर आया और अश्लील फोटो, वीडियो के आधार पर धमकाते हुए उसे एक कमरे में खींच लिया और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गया। पति को भी फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इसके बाद मामले की शिकायत पनवाड़ी पुलिस से की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर आरोपी पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें