फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म की 500 सीडी पकड़ी

Fri, 05 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदम दूर एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने 500 अश्लील फिल्मों की सीडी बरामद की हैं। पुलिस ने दुकान मालिक और एक कर्मचारी को भी पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया और आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।  
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे छापामार अभियान के तहत गुरुवार की रात को कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली रोड पर स्थित प्रेम सीडी हाउस पर छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगते ही एक कर्मचारी दुकान से भाग निकला।

जबकि पुलिस ने दुकान मालिक और एक अन्य कर्मचारी को दबोच लिया। दुकान से अश्लील फिल्मों की 500 सीडी और पायरेडेट फिल्मों की सीडी पुलिस को मिली हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस आसपास की दुकानों पर भी गई लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस के भय से आसपास के दुकानदार शटर गिरा कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


शहर में अश्लील फिल्मों की सीडी बिक्री और मोबाइल में अश्लील एमएमएस डाउन करने के धंधे को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर में करीब एक घंटे तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 500 अश्लील फिल्मों की सीडी बरामद की गई हैं। पकड़े गए दुकान मालिक व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें