फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जलकर मौत, एक झुलसा

Fri, 05 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक युवती सहित दो लोगों ने आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बघवा निवासी पूजा (22) पत्नी शैलेंद्र ने पारिवारिक कलह के चलते आग लगा ली। गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना, थाना कबरई के ग्राम बघवा में घटी जहां गांव के ही संतोष (23) पुत्र भगवानदास संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाया। जहां पर उसका उपचर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें