फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना, आज होगा मतदान

Fri, 04 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड पनवाड़ी के तृतीय चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक सुबह से ही नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी पहुंच गए, जहां पर मतपत्र लेकर दो घंटे तक गिनती करते रहे। इसके बाद कार्मिक मतपेटियां लेकर पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे से ही नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी पहुंच गए। लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते एनाउंस करके कार्मिकों को बुलाया गया और मतदान सामग्री दी गई। तृतीय चरण के मतदान के लिए 164 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है, जबकि 16 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। तृतीय चरण के मतदान के लिए 656 कर्मचारियों को लगाया गया है।
मतपेटिकाओं के साथ दोपहर बाद जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेश्वर सिंह की देखरेख में मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जहां पर उनके खानपान की प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कर्मचारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने ड्यूटी का पैसा वितरित किया
तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदेय स्थलों पर लगाए गए। 656 मतदान कार्मिकों को केंद्रों पर जाकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने ड्यूटी का पैसा वितरित किया। कार्मिकों के खानपान की व्यवस्था करने के लेखपालों को निर्देश दिए गए। पैसा वितरित करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। पोलिंग बूथों में बिजली पानी के अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी देखी गई ।

मसूदपुरा सीट का चौथे चरण में होगा मतदान
विकासखंड पनवाड़ी की 64 ग्राम पंचायतों पर मतदान कराने के लिए प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन पत्र भरने के बाद ग्राम पंचायत मसूदपुरा की प्रधान पद की प्रत्याशी रूपरानी की मौत होने के बाद वहां की ग्राम पंचायत का चुनाव निरस्त कर नौ दिसंबर को कराने की घोषणा की गई है, जिससे तीसरे चरण में महज 63 ग्राम पंचायतों का चुनाव कराया जाएगा।
 खंड विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि छह दिसंबर को मसूदपुरा ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री इसी दिन नामांकन पत्र भरने के साथ नामांकन पत्रों की जांच नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। साथ ही चौथे चरण के साथ नौ दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें