फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को जोड़ने के लिए सपा चलाएगी सदस्या अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी 27 सितंबर से दो अक्तूबर गांधी जयंती तक सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें युवा वर्ग को जोड़ने के लिए महाविद्यालयों में संपर्क अभियान, गुरुजनों का सम्मान व भगत सिंह जयंती पर पौधरोपण कार्यक्रम होगा जबकि गांधी जयंती पर उपवास किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष मुकेश चौबे ने बताया कि 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रतिदिन युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महाविद्यालय में जाकर युवा वोटरों को एप के माध्यम से पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती पर पौधरोपण का वृहद अभियान चलाया जाएगा। 29 व 30 सितंबर को प्रतिभाशाली छात्रों और गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर छात्र हितों के लिए दो घंटे उपवास किया जाएगा। जिला महासचिव शाकिर खान ने बताया कि छात्रों के लिए सपा लगातार अभियान चला रही है और आगे भी सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें