फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबाः आरक्षण जारी होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सात दिनों के अंदर इसमें आपत्तियं मांगी गई हैं। आरक्षण जारी होने से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। एक साल से चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदार मनमाफिक आरक्षण न होने से मायूम हैं। वहीं अन्य दावेदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका महोबा व चरखारी और तीन नगर पंचायतों कुलपहाड़, कबरई व खरेला में अध्यक्ष पद के आरक्षण का दावेदारों को बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई। महोबा नगर पालिका सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने की उम्मीद थी। यही वजह है कि इस सीट पर 50 से अधिक दावेदार ताल ठोकने को बेताब थे लेकिन आरक्षण की जारी सूची में महोबा नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई है। जिससे सामान्य वर्ग के दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है।
नगर पालिका चरखारी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह नगर पंचायत खरेला व कुलपहाड़ अनुसूचित जाति और कबरई नगर पंचायत महिला के खाते में गई है। आरक्षण सूची पर 12 दिसंबर को शाम छह बजे तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। यह आपत्तियां लिखित रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के गेट नं. 9 स्थित ड्यूटी रूम पर निर्धारित तिथि तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका
महोबा-अन्य पिछड़ा वर्ग
चरखारी-अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत कबरई-महिला
नगर पंचायत
कुलपहाड़-अनुसूचित जाति
खरेला-अनुसूचित जाति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें