पनवाड़ी (महोबा)। चलो बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत जन अधिकार पार्टी ने चरखारी विधानसभा क्षेत्र के अजनर महुआबांध, रामूपुरा, आनंदपुरा और महोबा विधानसभा के बघारी धरौन कमल खेड़ा गांव में नीतियों का प्रचार कर गांव के लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव विजय नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष गया प्रसाद कुशवाहा, जिला महामंत्री अमरीश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष चरखारी राघवेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।