महोबा। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि राज्य सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
पार्टी के झांसी-चित्रकूट मंडल के कोआर्डिनेटर कालूराम प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कमरबेग, मुईन, सईद, अशोक, शोभित, नफीस अहमद, बाबूराम आदि मौजूद रहे।