फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिम के हुकुम पर निकले पुलिस के अफसरान

Tue, 23 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले मे शुरू हुए आल आउट ऑपरेशन के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस टीम ने गश्त किया। वहीं श्रीनगर में थानाध्यक्ष ने मुख्य मार्गों पर गश्त कर संदिग्धों पर सड़क किनारे रखी गुमटियों व डिब्बों को हटाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर की मौजूदगी में रोडवेज से परमानंद तिराहे तथा हमीरपुर चुंगी तक पुलिस टीम ने गश्त कर वाहनों की सघन चेकिंग की। बिना कागजात के वाहन न चलाने के निर्देश दिए। हमीरपुर चुंगी से प्राईवेट बस स्टैंड तक पुलिस ने पैदल गश्त किया।


सीओ समरबहादुर सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने बी पार्क से घड़ी वाली मस्जिद व बाजार तक गश्त किया।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाने से लेकर भंडारा तिराहे तक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त कर वाहनों को चेक किया। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे आल आउट अभियान के तहत प्रतिदिन पुलिस गश्त कर ही है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें