फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भावना सबसे कठिन धर्म- गोस्वामी

Tue, 23 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार गोस्वामी ने कहा कि सेवा भावना सबसे कठिन धर्म है। सहज भाव और संकल्पित होकर कार्य करने से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन


 
गोस्वामी केंद्रीय विद्यालय में स्काउड गाइड के विश्व चिंतन दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के राष्ट्र भावना प्रेम सेवा समर्पण को जाहिर करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के के आकलैंड शहर से शुरू हुई यह परंपरा पूरे विश्व में है। चिंतन दिवस पर संकल्प लेकर समाज में समरस्ता और जागृति लाने की जरूरत बताई।

 
प्रधानाचार्य आरबी द्विवेदी ने कहा कि सेवा भावना स्काउट गाइड की व्यक्तिगत पहचान होती है। सकारात्मक सोच के साथ सेवाभाव कायम रखना ही चिंतन दिवस का उद्देश्य है। विद्यालय के चार ग्रुपों में शामिल छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन




हम होंगे कामयाब एक दिन मन में है विश्वास जैसे प्रेरणादायक राष्ट्र भावना से ओतप्रोत गीत राजा सिंह, नन्हें कुशवाहा, कार्त्रिकेय गुप्ता, अनमोल तिवारी, श्रेयांश, अथर्व, आयुष, रोमना, विकास यादव, अर्पित, अर्जित आदि ने प्रस्तुत किए।


इस मौके पर स्काउट टीचर एसपी सेठ, महादेव सिंह, म्यूजिक टीचर संगीता सिंह, शिक्षक सतेंद्र जैन सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वसीम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें