महोबा जिले में कस्बा चरखारी के मोहल्ला वासुदेव में एक मासूम की खेलते समय छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा चरखारी के मोहल्ला वासुदेव निवासी शिवा (05) पुत्र बालाप्रसाद बुधवार की शाम छत पर खेल रहा था।
तभी खेलते-खेलते वह छत से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।