खरेला(महोबा)। तीन दिन पहले शराब के नशे में हंगामा करने और थाने में बैठे लोगों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में खलबली मची है।
थाना खरेला में तैनात दीवान सुरेंद्र सिंह चौहान ने तीन दिन पहले शराब के नशे में थाने के अंदर जमकर हंगामा किया था। साथ ही पूछताछ के लिए थाने में बैठे लोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए थे। मामले की सूचना सीओ गुरुदयाल कटियार को दी गई थी तब सीओ ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दीवान को लाइन हाजिर कर दिया है।