फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में सोते समय तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच व पीड़िता के बयान दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के एक गांव निवासी मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बुधवार की दोपहर वह महोबा रोड पर स्थित बटाई पर लिए गए खेत में काम कर रहा था। उसकी तीन वर्षीय बेटी झोपड़ी में सो रही थी। तभी गांव के चंदन सिंह ने मासूम से दुष्कर्म किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटनास्थल पहुंच जांच की थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रात को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें