चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में शिया समुदाय के कर्बला के पास स्थित प्राचीन कुएं में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली चरखारी के अस्थौन गांव निवासी पीरू (35) एक दशक से परिवार सहित हाथीखाना मोहल्ले में रहता था। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
शुक्रवार की शाम जब लोग कर्बला के समीप स्थित कुएं के पास से गुजरे तो एक युवक का शव उतराता मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।