फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री को अपशब्द कहने के मामले में तहसीलदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहते वायरल हुए ऑडियो के मामले में कुलपहाड़ में तैनात रहे तहसीलदार कृष्णराज सिंह को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया। साथ ही तहसीलदार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 जून को राज्यमंत्री महोबा दौरे पर आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के महोबा आगमन के दौरान ढाई घंटे देरी होने पर दो अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मंत्री को अपशब्द कहे गए थे। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। डीएम सत्येंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच कराई। जिसके बाद कुलपहाड़ तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर कलक्ट्रेट में संबद्ध किया गया था। वहीं राज्यमंत्री के पीआरओ राहुल कुमार ने 15 जून को कुलपहाड़ कोतवाली में तहसीलदार कुलपहाड़ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में जिलाधिकारी ने तत्कालीन तहसीलदार को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। जिसके बाद शासन ने तहसीलदार कृष्णराज सिंह को निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि शासन स्तर पर भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। कुलपहाड़ कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच भी पूरी हो गई है। जिसकी चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 11 एमएएचपी 13 परिचय- निलंबित तहसीलदार कृष्ण राज सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें