महोबा। नगर पालिका के राजस्वकर्मी को अज्ञात युवक ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे नाराज उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने दोषी पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर पालिका के पालिकाकर्मी छेदीलाल शुक्रवार की दोपहर बस स्टैंड के समीप मोटर स्टैंड ठेका का राजस्व लेने का कार्य कर रहा था। तभी मुंह को गमछे से ढककर एक युवक पहुंच और छेदीलाल पर डंडे से हमला कर कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार व मंत्री वीरेंद्र कुुमार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तीन दिन में दोषी पर कार्रवाई न होने पर पालिका परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। (संवाद)