आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने व्यापारी और शिक्षक के घर धावा बोलकर किशोरों को उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों किशोरों को छुड़ा लिया। घटना की सनसनी फैलते ही सैकड़ों लोगों ने थाना पहुंचकर वारदात को लेकर घेराव किया।
थाना पनवाड़ी के कस्बा बनियापुरा निवासी व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता के पुत्र हर्ष(15) और राजगंज मोहल्ला निवासी शिक्षक अवधेश अहिरवार के पुत्र शिवम(18) का शनिवार को दोपहर तीन बजे बोलेरों सवार आधा दर्जन दबंग व्यापारी के घर पहुंचकर हर्ष को पकड़ बोलेरो में डाल लिया। व्यापारी और उसकी पत्नी ने जब विरोध जताया तो दबंग मारपीट करते हुए बोलेरो लेकर भाग निकले। दबंगों ने शिक्षक के घर पहुंचकर शिवम को उठाकर भाग निकले। पुलिस की मिली सूचना पर पुलिस ने कस्बे के बार स्थित एक पेट्रोलपंप के पास से बोलेरो गाड़ी और उसमें बैठे हर्ष और शिवम के साथ घटना में शामिल संजू यादव निवासी कोटरा और शहजाद निवासी पनवाड़ी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। व्यापारी और शिक्षक के पुत्र का दिन दहाड़े उठाने की वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीणों ने एकजुट होकर थाना पनवाड़ी में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे चरखारी क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़ित व्यापारी और शिक्षक ने पुत्रों के अपहरण करने की तहरीर नामजद पांच लोगों के विरुद्ध दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि प्रकरण मारपीट से जुड़ा है। इसलिए बोलेरो सहित संजू और शहजाद को छोड़ दिया गया है।