फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसों से लदा ट्रक छोड़ भागा व्यापारी

Sat, 08 Aug 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने जांच के दौरान कटने जा रही भैंसों से लदा ट्रक बरामद किया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर और कारोबारी मौके से भागने में कामयाब रहे। कब्जे में लेकर पुलिस ने 26 मवेशियों में से दो को ट्रक में ही मृत पाए जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर प्रभारी रामकेवल पटेल शुक्रवार को हमराहियों के साथ क्षेत्र गस्त में जा रहे थे। जैसे ही वह लुहेड़ी तिराहे पर पहुंचे तो छतरपुर मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा ट्रक कुछ दूरी पहले ही रुक गया। पुलिस को आते देख ट्रक सवार चालक और व्यापारी मौके  से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक के पास पहुंचकर तलाशी ली तो ट्रक में 26 भैंसें लदी थीं। ट्रक में लदी भैंसों की गिनती शुरू की तो कम जगह में ज्यादा भैंसे लादने में दो की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और भैंसों को थाना श्रीनगर  लाकर ट्रक ड्राइवर और कारोबारी की तलाश शुरू कर दी। लावारिश दशा में बरामद ट्रक में लदे भैंसों के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें