फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटने पर दो दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 20 Mar 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गाड़ी में सीट को लेकर हुई कहासुनी पर दो दरोगा ने परीक्षा देकर लौट रहे भाई बहन  के साथ अभद्रता कर भाई की पिटाई कर दी। बहन के सामने भाई की पिटाई की शिकायत पर एसपी ने दोनों दरोगाओं को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के मोहल्ला वासुदेव निवासी रोहित पुत्र आशाराम अपनी बहन राखी के साथ निवादा के प्रज्ञा महाविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष का पेपर देकर क्रूजर गाड़ी से चरखारी लौट रहे थे। गुरुवार की शाम थाना खरेला के सामने गाड़ी रुकते ही सब इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव और आकाश सचान सादे कपड़ों में गाड़ी के पास पहुंचे और गाड़ी में बैठने लगे। जिससे सीट के लिए दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए दरोगा ने रोहित की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद दोनो एसआई गाड़ी में बैठकर निकल गए। पीड़ित भाई बहन ने इसकी सूचना खरेला निवासी अपने फूफा बालेंद्र सोनी को दी। आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे बालेंद्र सोनी ने रात को दोनों को घर छोड़ा और शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक केके गहलोत से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसआई देवेंद्र यादव और आकाश सचान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें