फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर, बंद किए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। भाजपा विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत के निजी सचिव रोहित कटियार पर जानलेवा हमला और निजी कार पर तोड़फोड़ करने के आरोपियों के मोबाइल बंद करने से पुलिस का उन तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। हिरासत में लिए आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने हमीरपुर और महोबा समेत आसपास के कई जिलों में आरोपियों के दबोचने के लिए दबिशें देने का दावा किया है।
विज्ञापन

विधायक के निजी सचिव रोहित कटियार, निजी सुरक्षा गार्ड देवनाथ और चालक दीपक सैनी के साथ शनिवार की रात करकहा खुर्द गांव से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। करहरा खुर्द गांव मोड़ पर बाइक से आए चार लोगों ने रोहित पर जानलेवा हमला कर कार भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। मामले में रोहित ने चरखारी थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हमलावर राठ, हमीरपुर के सुनील, पुष्पेंद्र और उनके दो साथी हैं। घटना के वक्त सुनील साथियों के साथ अपने ननिहाल जा रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी विमल सिंह ने बताया कि हमीरपुर के परा, राठ, महोबा के करहरा कला व करहरा खुर्द के साथ कई संभावित स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन एक भी आरोपी हाथ नहीं लगा है। आरोपियों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखे हैं। कोई दूसरे नंबर का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए आरोपियों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। फिर भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें