फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलरही जंगल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के बिलरही जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का पेड़ पर फांसी से लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम कोटरा निवासी हरिचरण (32) पुत्र जसीराम दो दिन पहले अपनी ससुराल थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा आया था। रविवार की रात वह भंडरा तिराहा में चल रहे एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पूरी रात न लौटने पर सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान बिलरही गांव के जंगल में शौचक्रिया को गए ग्रामीणों को पेड़ पर गमछे के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव की शिनाख्त न हो पाने पर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार की शाम मृतक की शिनाख्त हरिचरण निवासी कोटरा के रूप में हुई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। हल्का प्रभारी मोहम्मद सुल्तान का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें