फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सराफा व्यापारी के घर से पांच लाख की नगदी समेत एक करोड़ की चोरी होने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुलपहाड़ कस्बे के मोहल्ला हटवारा निवासी सराफा व्यापारी राजू सोनी 23 जून को अपनी पत्नी का इलाज कराने झांसी गए थे। रात में वह अपनी ससुराल मऊरानीपुर में रुक गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की नगदी, एक किलो सोना व ढाई किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।
चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में नाराजगी है और जल्द खुलासे की मांग की जा रही है। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कस्बे के सराफा व्यापारियों से अलग-अलग पूछताछ कर जानकारियां जुटाईं। वहीं एसओजी टीम ने सराफा व्यापारी राजू सोनी के घर पहुंचकर सूचनाओं को इकट्ठा किया। टीम ने यह भी देखा कि घटना की रात कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे। रात में दस बजे से तीन बजे के बीच किन-किन नंबरों पर किसने किससे बात की। ऐसे पांच नंबरों को पुलिस की सर्विलांस टीम ने चिंहित किया है। जिनकी छानबीन की जा रही है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा का कहना है कि एक-एक बिंदु की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अवकाश पर थे सीओ व कोतवाल
कुलपहाड़। सराफा व्यापारी के घर से 23 जून की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उस दिन सीओ तेज बहादुर सिंह व कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल अवकाश पर गए थे। यही वजह रही कि चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें