फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भटीपुरा चौकी के पास से एक कंटेनर से 32 भैंसे बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात कानपुर-सागर हाईवे में मध्यप्रदेश से उन्नाव की ओर जा रहे एक कंटेनर को रोककर जांच की उसमें 32 भैंसे मिली हैं।
कंटेनर से मुजफ्फरनगर के जोरा गांव निवासी उस्मान व जबलपुर के हनुमान ताल निवासी सद्दाम अहमद को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें